{"_id":"69d942bf4f7a16c23005e058","slug":"shortage-of-cooking-gas-increased-problems-in-wedding-houses-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148896-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत...शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत...शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
समय माता मंदिर रोड पर गैस एजेंसी पर जुटी भीड़। संवाद
संतकबीरनगर। रसोई गैस की किल्लत के बीच शादी वाले घरों में परेशानियां बढ़ गई हैं। लोग सिलिंडर की व्यवस्था में अभी से लग गए हैं। कोई एजेंसी पर संपर्क साध रहा है, तो कोई अपने परिचितों से सिलिंडर का जुगाड़ करने में लगा है। इस बीच हाल ही में कुछ मैरिज हाल में हुई शादियों में लकड़ी के सहारे चूल्हे पर खाना पकाया गया।
आपूर्ति विभाग शादी और आधार कार्ड के साथ आवेदन करने पर दो कामर्शियल सिलिंडर की अनुमति देगा, लेकिन ऐसे मौके पर जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर लोग इसे नाकाफी मान रहे हैं। 20 अप्रैल से फिर शादियों का दौर शुरू होगा। इसलिए लोग अपने स्तर से व्यवस्था में लग गए हैं।
खलीलाबाद के धनघटा रोड पर एक मैरिज हाल के कर्मी ने बताया कि शादी के समय आयोजक सिलिंडर की व्यवस्था करते हैं। हालांकि इस समय गैस की थोड़ी दिक्कत जरूर है। हाल में हुई कुछ शादियों में लकड़ी के सहारे भी खाना बनाया गया। समय माता मंदिर रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर आए बखिरा के अविनाश ने बताया कि हमारा कनेक्शन काफी पुराना है। पहले बिना बुकिंग के भी सिलिंडर मिल जाता जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारी पासबुक गायब हो गई है, वही बनवाने आए हैं। पासबुक बनने के बाद बुकिंग कराएंगे, फिर देखेंगे गैस कब मिलती है।
विज्ञापन
तिघरा के प्रदीप ने बताया कि हमारी सिलिंडर की बुकिंग चार दिन पूर्व हो चुकी है, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। दूसरी ओर एक मैरिज हाल के मालिक मनमोहन पांडेय ने बताया कि गैस की कमी नहीं है। अफवाहों के चलते एजेंसियों पर ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। जरूरत के मुताबिक सिलिंडर मिल जा रहा है।
धनघटा संवाद के अनुसार जिनके घर शादी-विवाह है, उन्हें गैस की चिंता सता रही है। रामपुर निवासी दयाराम ने कहा कि सात मई को बेटी की शादी है। धीरे-धीरे करके सभी इंतजाम कर लिए हैं, लेकिन गैस सिलिंडर का इंतजाम होने वाला नहीं है। गायघाट निवासी लालचंद ने कहा कि 25 अप्रैल को बेटी की शादी है। इसमें आठ सिलिंडर की जरूरत है। सिलिंडर के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे हैं, कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किस तरह काम चलेगा यह बात समझ में नहीं आ रही है।
छितौनी गांव के रहने वाले राम रुदल का भी सिलिंडर का ही मामला सामने है। इनका कहना है कि 29 अप्रैल को बेटी की शादी है छह सिलिंडर की जरूरत है, लेकिन अभी तक एक भी सिलिंडर का इंतजाम नहीं हो सका है। कुल मिलाकर जिनके घर शादी-विवाह का आयोजन है उनके सामने रसोई गैस की समस्या सबसे बड़ी हो गई है।
लोहरौली संवाद के अनुसार भरवलिया बाबू के ही निवासी राममिलन के लड़की की शादी 28 अप्रैल को है। उन्होंने बताया कि सिलिंडर मिलने की कोई संभावना नहीं है। जब एक सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है तो शादी में अतिरिक्त सिलिंडर कैसे मिलेगा, समझ में नहीं आ रहा है। वहीं मठिया पार निवासी सोनू गुप्ता की बहन की शादी 30 अप्रैल को है। उनके सामने भी गैस की समस्या है। सोनू ने बताया कि गैस नहीं मिलेगी तो शादी में कोयले की भट्ठी पर भोजन बनवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट,
शादी के लिए आधार और शादी कार्ड के साथ आवेदन करने पर कामर्शियल गैस सिलिंडर दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। अभी तक विभाग में कोई आवेदन नहीं आया है।
-राजीव कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
27 अप्रैल को बेटी की शादी है। इसमें हलवाई ने सात गैस सिलिंडर की डिमांड रखी है। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी के लोग एक सिलिंडर से अधिक देने को तैयार नहीं हैं।
-रामकेश, धनघटा
-- -- -- -- -- -- -
हमारे घर में हमारे चाचा के लड़की की शादी 28 अप्रैल को है, लेकिन गैस की किल्लत को देखते हुए गैस मिलने की संभावना नहीं है। अब ईंधन के दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
-प्रकाश चौरसिया, आलमपुर
-- -- -- -- --
हमारी लड़की की शादी सात मई को है, लेकिन अभी तक सिलिंडर के मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। शादी कैसे होगी समझ में नहीं आ रहा है। इस समय कोई भी सिलिंडर देने के लिए तैयार नहीं है।
-शोभनाथ, भरवलिया बाबू
-- -- -- --
शादी को लेकर लोग परेशान, एजेंसियों के लगा रहे चक्कर
मेंहदावल। वैवाहिक आयोजनों के लिए गैस सिलिंडर बड़ी समस्या बन गई है। मेंहदावल में गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए मारामारी है। बनकटा गांव निवासी अध्याय प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि 20 अप्रैल को घर में जनेऊ है। भोजन पकाने के लिए गैस सिलिंडर की आवश्यकता है, लेकिन एजेंसी पर संपर्क करने पर पता चला कि बिना बुकिंग के सिलिंडर मिल पाना संभव नहीं है। ऐसे में लकड़ी तथा कोयले के सहारे भोजन बनाने की व्यवस्था की जा रही है। कस्बा मेंहदावल निवासी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि उनके पोती की शादी 21 अप्रैल को है। बराती तथा घराती समेत 800 लोगों का भोजन बनना है।
भोजन बनाने वाले कारीगर ने चार सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए कहा है। गैस सिलिंडर मिल नहीं पा रहा है। भले ही प्रशासन यह दावा कर रहा हो कि गैस सिलिंडर विवाह वाले परिवारों को कार्ड प्रस्तुत करने पर कामर्शियल सिलिंडर की व्यवस्था की जाएगी। किंतु धरातल पर यह दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।