UP Board Result 2023: हाईस्कूल में शिवनंदन तो इंटरमीडिएट में रोशनी ने बनीं संतकबीरनगर की टॉप, देखिए सूची
जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार की दोपहर में जारी हो गया। जिसमें हाईस्कूल में कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के शिवनंदन चौरसिया ने 96.33 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इंटरमीडिएट में शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज धनघटा की रोशनी ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। छात्रों की इस सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम में कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व बघौली के बाहिलपार निवासी पेशे से ठेकेदार ध्रुवचंद चौरसिया के पुत्र शिवनंदन चौरसिया ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। इसी तरह से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र व जमोहरा निवासी किसान रामरूप के पुत्र कृपाशंकर ने 96.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़ के छात्र व शनिचरा बाजार निवासी गोरख कसौधन की पुत्री रिया कसौधन ने 95.67 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी तरह से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र हर्षित ने 95.50 प्रतिशत, आरडीडीजीआईसी भोगीपुर की छात्रा स्नेहा ने 95.17 प्रतिशत, अजीजुल्लाह इाईस्कूल सांडा सांथा के छात्र मेंहताब आलम ने 95 प्रतिशत, संतकबीर इंटर कॉलेज सिक्टहा 94.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणा में शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज गागरगाड़ की छात्रा व खालेपुरवा निवासी ट्रक चालक प्रवींद की पुत्री रोशनी ने 9520 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहना स्थान पाया है। इसी तरह से नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद की छात्रा व शिवबखरी निवासी जय सिंह की पुत्री पूजा सिंह ने 9480 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान बनाया है।
इसे भी पढ़ें: जानिए यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर-बस्ती मंडल से कौन बना टॉपर
एचआर इंटर मीडिएट खलीलाबाद की छात्रा व गोला बाजार निवासी व्यापारी विजय वर्मा की पुत्री खुशी वर्मा ने 9360 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पाया है। श्री राम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज पुत्सर के छात्र प्रियांशु ने 9320 प्रतिशत, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के रवि प्रसाद ने 9280 प्रतिशत, एसआरएनसी कन्या इंटर कॉलेज जंगल बेलहर की छात्रा अराधना ने 9280 प्रतिशत, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद की छात्रा मृदुला त्रिपाठी ने 9260 और अभिषेक यादव ने 9220 प्रतिशत अंक हासिल किया है। एजीआईसी पचपेडवा की छात्रा अंशिका मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों की सफलता पर परिजनों और विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.