UP Board 10th 12th Result Live: जानिए यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर-बस्ती मंडल से कौन बना टॉपर
{"_id":"64475024fb4a000ae80c23b7","slug":"up-board-10th-12th-result-2023-live-updates-gorakhpur-basti-mandal-check-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result Live: जानिए यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर-बस्ती मंडल से कौन बना टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 25 Apr 2023 06:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:46 PM IST
खास बातें
UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2023 Live
- फोटो : अमर उजाला।
लाइव अपडेट
06:44 PM, 25-Apr-2023
सिद्धार्थनगर में निहारिका और सुप्रिया बेटियों के लिए बनी अपराजिता
देश की अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह से यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी बेटियों ने अपराजिता बनाकर मिसाल पेश की है। इसमें भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-23 में नौ बेटियों ने सिर्फ कब्जा जमाया है। बल्कि इंटरमीडिएट में बेटी ने टॉप किया तो हाईस्कूल में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल करके यह साबित कर दिया कि बेटियों के लिए कोई लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में निहारिका और सुप्रिया बेटियों के लिए बनी अपराजिता, बनीं टॉपर
05:46 PM, 25-Apr-2023
बस्ती में बेटियों ने मारी बाजी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में होनहारों से परचम लहराया। बस्ती जिले की हाईस्कूल टॉपटेन की सूची में 29 और इंटरमीडिएट की सूची में 19 विद्यार्थियों को जगह मिली। हाईस्कूल की परीक्षा में 93.18 लड़कियां और 90.77 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 83.74 प्रतिशत लड़कियां और 76.40 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 15 और इंटरमीडिएट की सूची में 10 लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में इस बार भी लड़कियां अव्वल रहीं।
इसे भी पढ़ें: बस्ती जिले में इस बार भी बेटियों ने लहराया परचम, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें: बस्ती जिले में इस बार भी बेटियों ने लहराया परचम, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन
05:27 PM, 25-Apr-2023
गोरखपुर में ड्राइवर की बेटी ने बढ़ाया परिवार व विद्यालय का मान
गोरखपुर जिले के पिपराइच के नेहरू इंटर कालेज से इंटर की घोषित परीक्षा परिणाम में में रागिनी भारती जिले के टॉप टेन छात्रों में चौथा स्थान हासिल किया है ।
जिले के चौरी चौरा तहसील व थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा खुर्द बड़ा टोला निवासी राजेश कुमार भारती पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं। दो बेटों के बीच की लड़की रागिनी है। मां सुधा देवी आंगनबाड़ी हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन बच्चों को पढ़ाने के जब्बे में अपने बेटी को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है।मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में रागिनी भारती 500में 471अंक के साथ 94.20%अंक हासिल कर जिले के टाप टेन में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया।
रागिनी नें अपने पढ़ाई में माता पिता परिवार, विद्यालय के शिक्षकों के अलावा अपने नानी तथा मौसा मौसी का योगदान बताया। कहा कि बड़ा भाई रोशन बीएससी तथा छोटा भाई भाई स्कूल में है ।हम डाक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति बाधक बन रही है। कहीं से सहयोग मिला तो मेरा डाक्टर बनने का सपना साकार हो सकेगा।
04:25 PM, 25-Apr-2023
कुशीनगर में छात्राओं का दबदबा
यूपी बोर्ड के इंटर के छात्रों का भी मंगलवार को परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। इस बार टॉपटेन के छात्रों ने बाजी मारी। अभिजीत कुमार गुप्ता 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद के टॉपर बने हैं तो अभय सोनी 96 प्रतिशत नंबर पाकर दूसरे स्थान पर हैं। जनपद में इंटर के टॉपटेन में 17 विद्यार्थी शामिल हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इनमें हाईस्कूल के 94.83 से 96.67 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 25 विद्यार्थी शामिल हैं। आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर बनीं कुशीनगर की टॉपर, यहां देखें लिस्ट
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इनमें हाईस्कूल के 94.83 से 96.67 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 25 विद्यार्थी शामिल हैं। आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर बनीं कुशीनगर की टॉपर, यहां देखें लिस्ट
04:23 PM, 25-Apr-2023
Basti की Anushka Patel ने 12th में दसवां स्थान हासिल किया
03:39 PM, 25-Apr-2023
महराजगंज के टॉप थ्री विद्यार्थी
हाईस्कूल
1- अनामिका- पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा- 97%
दिव्या विश्वकर्मा-रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल-97%
अभय नरायन-आरपीआइसी बीजापार- 97%
2-सामिया परवीन-आरपीआइसी-96.67%
3- आराधना-पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा-96.5% एवं आशुतोष पटेल-महाराणा प्रताप-96.5%
इंटर
1- सोनिया गुप्ता-पंडित दीनदयाल कॉलेज-96.40%
2-विनय वर्मा- सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज कसमरिया-96.20%
3-तान्या शाही- आरपीआइसी बीजापार-95.80%
विज्ञापन
विज्ञापन
03:32 PM, 25-Apr-2023
गोरखपुर में मना जश्न
यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद गोरखपुर की छात्राओं ने जश्न मनाया।03:26 PM, 25-Apr-2023
RPIC सिसवा के अभय नारायण ने किया महराजगंज टॉप
03:24 PM, 25-Apr-2023
संतकबीरनगर में 10वीं में छात्र तो 12वीं में छात्रा ने किया टॉप
संतकबीरनगर में हाईस्कूल के कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिव नन्दन चौरसिया ने 96 दशमलव 33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।संतकबीरनगर में इंटरमीडिएट के श्रीमती शंकर देई इंटर कॉलेज धनघटा की छात्रा रोशनी ने 95 दशमलव 20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
03:23 PM, 25-Apr-2023
गोरखपुर की लड़कियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। गोरखपुर से 10वीं में आदित्य यादव एवं एवं कक्षा 12वीं में शिवांगी पांडे गोरखपुर की टॉपर की बनी हैं। आदित्य को 96% अंक और शिवांगी को 94% अंक मिले हैं।इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर की लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं और 12वीं में बनीं टॉपर