{"_id":"10cf0b5f01a8c9b6026d188088f4a524","slug":"labour-officers-could-not-answer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम अधिकारी नहीं दे पाए सही जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रम अधिकारी नहीं दे पाए सही जवाब
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए और कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं उसकी फोटोग्राफी अवश्य कराई जाए।
उन्होंने हिदायत दी कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाएं जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला श्रम अधिकारी को सही जवाब न देने और त्रुटिपूर्ण आंकड़ा प्रस्तुत करने पर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि बैठक में पूरी तैयारी के साथ ही आएं।
डीएम ने शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। लोहिया गांव के संतृप्ति का कार्य प्रमुखता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उन्हें संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दें। धन की उपलब्धता के बाद भी कार्य में अपेक्षित प्रगति न होना बेहद गंभीर है। जिलाधिकारी ने राशन कार्डों के सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि एक जनवरी से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हो गया है।
इस पर ध्यान देंं। मुख्य विकास अधिकारी लाल जी यादव, सीएमओ आंनद प्रकाश श्रीवास्तव, पीडी अनिल पांडेय, डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।