फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in minor dispite assault by knife

मामूली विववाद में किशोर को मारा चाकू

Thu, 24 May 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
in minor dispite assault by knife
धर्मसिंहवा में नशे में धुत युवकों से टकराने पर नाबालिग को मारा चाकू। - फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा। मोटरसाइकिल को लहराते हुए जा रहे नशे में धुत युवकों ने किशोर को उस वक्त चाकू मार दिया जब वह उनके क्रियाकलापों का विरोध करने लगा। घटना में घायल बच्चे के गांव के लोग जब तक इकट्ठा होते की मौके पर पहुंची 100 डायल की पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई ,घायल युवक का खलीलाबाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


 धर्मसिंहवा क्षेत्र सेवाइचपार निवासी राहुल पुत्र राम संजीवन उम्र 17 वर्ष अपने गांव से धर्मसिंहवा बाजार के लिए साइकिल से आ रहा था। रास्ते में गौरी राई निवासी दो युवक जो कि नशे में थे मोटरसाइकिल लहराते हुए उसके सामने से गुजरे। वह बाल बाल मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बचा। उसके विरोध करने पर उक्त दोनों युवकों से मारपीट शुरू हो गई और एक युवक ने राहुल के गले पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों के मुताबिक आरोपियों ने काफी शराब पी रखी थी किसी ने इसी बीच 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर थाने लाई। प्रभारी थानाध्यक्ष शशि भूषण पांडे ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों का नाम सामने आ रहा है। दो को पकड़ा गया है। आरोपियों ने काफी शराब पी रखी थी। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed