{"_id":"5ad633a44f1c1b6e098b5125","slug":"father-examinee-son-appeared-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की जगह परीक्षा देते पकड़ा, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की जगह परीक्षा देते पकड़ा, केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को एक परीक्षा केंद्र पर बाप की जगह परीक्षा देते बेटा पकड़ा गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज में चल रहे मदरसा बोर्ड की परीक्षा में एक छात्र की जगह परीक्षा दे रहा दूसरा युवक कक्ष निरीक्षक की जांच में पकड़ में आया।
चकमा देकर भाग रहे आरोपी छात्र को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। प्रिंसिपल राजकपूर त्रिपाठी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की मौलवी की परीक्षा के दूसरे दिन ‘दिनायत (सुन्नी) हदीस डब्लू सिरात नवाबी’ विषय के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। कक्ष निरीक्षक रामअधीन ने प्रवेश पत्र की जांच की। परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र के फोटो स मिलान नहीं हो सका।
पकड़े जाने के भय से वह कक्ष निरीक्षक को धक्का देकर कॉलेज परिसर से भाग गया। कक्ष निरीक्षक रामअधीन ने पीछा कर परतिया गांव के निकट उसे पकड़ लिया। बाद में पहुंचे कुछ अन्य शिक्षकों के सहयोग से आरोपी को कॉलेज परिसर लाया गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज राममिलन यादव पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि पंजीकृत छात्र तौहीद की जगह उसका बेटा शहवाज परीक्षा देते पकड़ा गया है। पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ तहरीर देने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया गया। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि आरोपी शहबाज पुत्र तौहीद अहमद पुलिस की हिरासत में है। जालसाजी का मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।