फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of misappropriating Rs 3.21 lakh under the pretext of securing a Rs 25 lakh loan.

Basti News: 25 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 3.21 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating Rs 3.21 lakh under the pretext of securing a Rs 25 lakh loan.
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर 25 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर महिला के खाते से 3.21 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोन पास नहीं कराया गया और रुपये के बारे में पूछने पर नौकरी से हटवाने की धमकी दी गई। महिला ने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुसुम्ही खुर्द निवासी कविता देवी विकास खंड बनकटी में सफाई कर्मी हैं और देईसांड में किराये के मकान में रहती हैं। तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनके पति से जमीन पर लोन दिलाने की बात कहकर कोतवाली बस्ती क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, सिविल लाइन निवासी रवि कुमार वर्मा और दो अन्य लोगों ने जमीन के बैनामे की छायाप्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चेक मांगे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दस्तावेज लेने के बाद 25 लाख रुपये का लोन कराने के नाम पर फाइल तैयार कराने का खर्च भी लिया गया। इसके बाद कविता के खाते से 3,21,300 रुपये निकाल लिए गए, लेकिन लोन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने रवि कुमार वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed