{"_id":"6a99c0275a94c9354108bf74","slug":"fraud-rs-1565-lakh-under-the-pretext-of-providing-land-basti-news-c-207-1-bst1006-165836-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन देने के नाम पर 15.65 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन देने के नाम पर 15.65 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र के मनिकरपुर निवासी सुमन यादव ने बस्ती शहर में जमीन देने के नाम पर 15.65 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मामले में दुबौलिया पुलिस ने कटरा डमरुआ निवासी राकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एफआईआर में सुमन ने बताया कि बस्ती शहर में जमीन खरीदने के लिए राकेश से बातचीत हुई थी। 13 दिसंबर 2019 को भारतीय स्टेट बैंक, दुबौलिया बाजार शाखा के जरिए 50 हजार रुपये नीतू यादव के नाम और दो लाख रुपये रामसागर यादव के नाम से चेक द्वारा दिए गए। इसके अलावा पांच लाख रुपये राकेश के खाते में ट्रांसफर किए गए और 7.15 लाख रुपये नकद दिए गए।
आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी राकेश ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। 20 मई को स्टांप पेपर पर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।