फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike collides with truck while attempting to overtake; young woman dies

Roorkee News: ओवरटेक के प्रयास में ट्रक से टकराई बाइक, युवती की मौत

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck while attempting to overtake; young woman dies
कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 22 वर्षीय युवती ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरचंदी गांव निवासी 22 वर्षीय दीपा एक परिचित के साथ बाइक से जा रही थी। जैसे ही वे भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एवरेस्ट कंपनी के सामने पहुंचे तो बाइक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।बाइक पर पीछे बैठी दीपा भी सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed