फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man's body was found floating in a well near his house.

Lalitpur News: युवक का शव घर के पास के कुएं में उतराता मिला

Fri, 04 Sep 2026 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found floating in a well near his house.
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम गढौली कलां में बृहस्पतिवार को 42 वर्षीय विनोद का शव कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने आशंका जताई कि विनोद की मौत रात में पैर फिसलने से कुएं में गिरने और डूबने के कारण हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विनोद बुधवार की रात घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे विनोद की पत्नी सुमन घर के सामने स्थित बिना मुंडेर के कुएं के पास गई। वहां उसने कुएं के अंदर पानी में विनोद का शव उतराता देखा। सूचना पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक युवक शराब पीता था। रात को बिना मुंडेर के कुएं के पास से निकलते समय वह फिसलकर उसमें गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed