{"_id":"6a99bf28ce8fc4c407002fc4","slug":"two-accused-arrested-for-withdrawing-money-by-swapping-cards-at-atm-booths-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244802-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एटीएम बूथ में कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एटीएम बूथ में कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 04 Sep 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर और मशीन में तकनीकी गड़बड़ी कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 73 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव देवगढ़ कमासिन निवासी अतुल और गांव बांसी उगईपुर निवासी सुरेंद्र सरोज हैं।
आजाद नगर धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने गांव कापड़ीवास में हिताची कंपनी का एटीएम लगाया है। क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने एटीएम की सुरक्षा निगरानी बढ़ा रखी थी। एक सितंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान उसे दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। दोनों एटीएम में प्रवेश कर कार्ड पर फेविगम लगाकर मशीन में डाल रहे थे।
इससे एटीएम में गड़बड़ी पैदा कर ठगी की कोशिश की जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों युवक दोबारा एटीएम में पहुंचे। प्रेमचंद ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को एटीएम के अंदर ही बंद कर बाहर से शटर लगा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त को उन्होंने धारूहेड़ा के बास रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम और सोहना रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दो लोगों के कार्ड बदलकर ठगी की थी।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र सरोज के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान गिरोह से जुड़ी अन्य वारदात और उसके सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
सतर्क रहें, पुलिस को दें सूचना
थाना प्रभारी ने नागरिक प्रेमचंद की सतर्कता की सराहना करते हुए लोगों से एटीएम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लेने और अपना गोपनीय पिन साझा नहीं करने को कहा गया है। एटीएम बूथ में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।