{"_id":"6a99c07d40969ba312052e14","slug":"the-sharp-shooter-had-left-karnal-three-and-a-half-hours-before-the-murder-after-buying-a-sim-card-shamli-news-c-26-1-sal1002-173270-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्या से साढ़े तीन घंटे पहले करनाल से सिम खरीदकर निकले थे शार्प शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्या से साढ़े तीन घंटे पहले करनाल से सिम खरीदकर निकले थे शार्प शूटर
Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंकित..सीसीटीवी में कैद करनाल से सिम खरीदते शूटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार करनाल के वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन ने हत्या से करीब साढ़े तीन घंटे पहले करनाल के मुख्य बाजार से अपनी आईडी पर सिम खरीदे थे। सिम खरीदने के बाद दोनों ने नए नंबर का ही इस्तेमाल किया और एक-दूसरे से बातचीत की। सिम खरीदने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
3:14 बजे पहुंचे, 5:39 मिनट तक बाजार में रहे
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार जांच में सामने आया है कि शूटर दोपहर 3:14 बजे करनाल के मुख्य बाजार में सिम खरीदने पहुंचे थे और करीब 5:39 मिनट तक वहां रहे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक मोबाइल की दुकान पर सिम लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार द्वारा प्रक्रिया पूरी करने के बाद सत्यम मोबाइल देखते और सिम बदलते नजर आ रहा है। उसके साथ आर्यन भी खड़ा है। फुटेज में सत्यम ने लाल और आर्यन ने काली टीशर्ट पहन रखी है। इसके बाद दोनों रुपये देकर मोबाइल और सिम लेकर वहां से निकल जाते हैं। पुलिस के अनुसार सिम बदलने के बाद दोनों शूटरों ने नए सिम का ही इस्तेमाल किया। हत्या कब और कैसे करनी है तथा कहां जाना है, इसके लिए सिग्नल, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के माध्यम से भोलू और चिराग की ओर से निर्देश दिए जाने की बात जांच में सामने आई है।
जल्द पकड़े जाएंगे गिरोह के अन्य सदस्य
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर था
पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि सत्यम का पासपोर्ट वैध था, जबकि आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था। वह पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं हो सका था।