फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   An act of savagery against innocence; a battle for life in the ICU.

Mainpuri News: मासूमियत पर हैवानियत का वार, जिंदगी के लिए आईसीयू में संघर्ष

Fri, 04 Sep 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
An act of savagery against innocence; a battle for life in the ICU.
बेवर। तीन महीने की वो नन्हीं सी परी, जिसने ठीक से दुनिया को देखना भी नहीं सीखा था, जिसकी तोतली हंसी से पूरा घर चहकता था। घर के पालने में आराम से सोने वाली मासूम आज आईसीयू में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। चिकित्सक दल ने बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। तीन ग्रामीणों ने बच्ची की जान बचाने के लिए खून दिया है। कस्बे के लोग बच्ची के जल्द स्वस्थ होकर घर आने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी कन्हैया की हैवानियत ने मासूम के शरीर को इस कदर छलनी कर दिया कि उसकी नाजुक हालत देख सैफई पीजीआई के डॉक्टरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। बुधवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक विशेष दल ने मासूम का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में रखा गया है। गांव के लोग इस मासूम की जान बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े हो गए हैं। मासूम को जब कई यूनिट खून की आवश्यकता पड़ी, तो गांव के तीन लोगों ने बिना एक पल गंवाए सीधे सैफई पीजीआई पहुंचे और रक्तदान किया। ग्रामीणों का कहना है कि वह सिर्फ एक परिवार की बच्ची नहीं बल्कि पूरे गांव की बेटी है।
विज्ञापन


अस्पताल के गलियारे में सिसक रहे माता-पिता

सैफई पीजीआई के आईसीयू वार्ड के बाहर सन्नाटे को चीरती सिसकियां किसी का भी कलेजा कंपा देने के लिए काफी हैं। जिस तीन माह की मासूम को सीने से लगाकर सुलाने वाली मां अस्पताल के ठंडे फर्श पर बेसुध बैठी है, वहीं पिता बदहवास हालत में आईसीयू के बंद दरवाजे के चक्कर काट रहे हैं। मासूम बेटी पर टूटे हैवानियत के पहाड़ ने माता-पिता को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। आईसीयू का दरवाजा खुलता है, दोनों बदहवास होकर डॉक्टरों की तरफ दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed