फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidents one by one, 11 injured

एक पर एक हादसों में 11 लोग घायल

Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
accidents one by one, 11 injured
कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
कांटे/मनियरा। हाईवे पर मीरगंज के पास गुरुवार भोर में ट्रक की टक्कर से बकरी लदा डीसीएम पलट गई। पीछे से पहुंचे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया, जिससे उसके पीछे आ रही प्राइवेट बस ट्रक में घुस गई। एक पर एक हादसों में डीसीएम चालक समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में चार बस यात्री हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बता जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 50 बकरियां हादसे की भेंट चढ़ गईं। 
कानपुर से बकरियों को लाद कर खलीलाबाद जा रही डीसीएम मीरगंज के पास ट्रक से टकराकर पलट गई।

जिसमे चालक समेत उसमें सवार सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि डीसीएम में लदी 50 बकरियां भी मर गई। दूसरी घटना भी मीरगंज में ही हुई। जयपुर राजस्थान से प्राइवेट बस बिहार जा रही थी। उसमें 60 से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन


कंडक्टर समोद ने बताया कि जैसे ही डीसीएम पलटा, उसे देखने के लिए बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया और बस अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। बस के यात्री रामबाबू सहाय, संजय निवासी सुरैना धनघटा, राकेश निवासी महराबारी सहजनवा और देवनाथ सेमरडाडी सहजनवा को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर ने बहुत बचाया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल संजय, राकेश और देवनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed