फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5.14 lac cheated

लालच में महिला ने गंवाए 5.14 लाख रुपये

Mon, 09 Jul 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
5.14 lac cheated
cheating
संतकबीरनगर। लॉटरी में 20 लाख और लग्जरी गाड़ी निकलने का फोन पर झांसा देकर जालसाज ने महिला से 5.14 लाख रुपये की ठगी कर ली। सोमवार को पीड़ित महिला ने एसपी को दास्तां सुनाई और तहरीर देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


विधियानी निवासी मन्नी पत्नी राजेंद्र ने एसपी को बताया कि पांच जून 2018 को उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसकी लॉटरी निकल गई है। जालसाज ने बताए गए मोबाइल नंबर पर 300 रुपये का रिचार्ज कराने पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम मिलने का जिक्र किया, लेकिन इसके एवज में बताए गए बैंक खाते में 12,000 रुपये जमा भी करने को कहा।
विज्ञापन


पांच जून से 30 जून 2018 तक अलग-अलग नंबरों से उसके पास कई बार फोन आए और उसे 20 लाख नकदी और लग्जरी गाड़ी लाटरी में निकलने का झांसा दिया। इसके एवज में पांच लाख रुपये उसके बताए खाते में भेजने का जिक्र किया। आरोप है कि वह जालसाज के झांसे में आ गई और उसके बताए नंबरों पर रिचार्ज करवाई और फिर पांच लाख चौदह हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसे पता चला कि वह ठगी की शिकार हो गई तो काफी चिंतित हो गई। एसपी ने सवाल किया कि इतनी रकम जालसाज के खाते में कहां से भेजी तो  वह घर की बेची गई जमीन की मिली रकम को जालसाज के खाते में भेजने की जानकारी दी।

एसपी शैलेेश कुमार पांडेय ने बताया कि जालसाज ने महिला को 20 लाख नकदी और लग्जरी गाडी  लॉटरी में निकलने का लालच दिया और फिर महिला से 5.14 लाख रुपये ठग लिया। एसपी ने बताया कि लोग लालच में फंस कर ठगी के शिकार हो जाते हैं।


इतना ही नहीं, लोग अपने एटीएम तक का कोड बता देते हैं। मदद करने के नाम पर जालसाज लोगों के एटीएम कार्ड तक बदल कर ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में जालसाजों से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे इस मामले में कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed