फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तस्करी के लिए ले जा रहे एक ट्रक से 20 पशु बरामद

तस्करी के लिए ले जा रहे एक ट्रक से 20 पशु बरामद

Thu, 03 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
तस्करी के लिए ले जा रहे एक ट्रक से 20 पशु बरामद
मगहर पुलिस चौकी की गिरफ्त में पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद के मगहर हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर के निकट बृहस्पतिवार को कोतवाली, मगहर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त प्रयास रूप से एक ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे 20 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। ट्रक पर सवार दो पशु तस्कर व चालक को गिरफ्तार कर पशु वध क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में ठूंसकर तस्कर पशु को बिहार की तरफ ले जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज मगहर को सूचना दी गई। मगहर के पास हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर के निकट घेरेबंदी कर ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक के ऊपरी हिस्से में लगभग 100 बोरा धान की भूसी लादकर पशुओं को छुपाने की कोशिश की गई थी। जिसे हटाने के बाद 20 गोवंशीय पशु बरामद हुए। चालक इलियास पुत्र अब्दुल रशीद निवासी अहिरई थाना खागा जिला फतेहपुर और दो पशु तस्कर नंदू पुत्र फूलसिंह निवासी बाबापुरवा देवीनगर थाना खागा जिला फतेहपुर व बड़े लाल पुत्र श्याम लाल निवासी बारापुरवा देवीनगर थाना खागा जिला फतेहपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर व ट्रक चालक इलियास ने बताया कि 20 गोवंशीय पशु को कानपुर से लोडकर बिहार के गोपालगंज ले जा रहे थे। इस अभियान में स्वाट टीम प्रभारी संजय पांडेय, चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव, एस आई हरिमूरत सिंह, इंद्रजीत यादव, आदित्य यादव, मनोज कुमार, अभय उपाध्याय, विनोद कुमार तिवारी, दीपक यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed