फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sister dies in road accident while returning home after tying rakhi on brother's wrist; son injured.

Kasganj News: भाई की कलाई सजाकर घर लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल

Fri, 28 Aug 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में गांव पचलाना स्थित जेल के पास हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। अमांपुर के गांव मुबारिकपुर निवासी कमला देवी (55) पत्नी राजपाल शुक्रवार को बेटे मनवीर (20) के साथ अपने भाई के घर गांव हरनपुर कलां सांकरा अलीगढ़ से बाइक पर लौट रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान पचलाना जेल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से मां और बेटा दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनवीर का उपचार चल रहा है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना फोन कर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की। महिला के पति राजपाल ने बताया कि उनकी पत्नी रक्षांबधन पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए गई थीं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed