फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vehicle runs over child; child dies.

Chitrakoot News: वाहन ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 28 Aug 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 28 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vehicle runs over child; child dies.
चित्रकूट। सदर कोतवाली के ब्यूर गांव के पास शुक्रवार को सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से सात साल की मासूम की मौत हो गई। वह मां के साथ ननिहाल आई थी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के छीर पुरवा निवासी संगीता देवी रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बेटी प्रीति उर्फ पायल (7) के साथ मायके सदर कोतवाली के ब्यूर गांव आई थीं। ऑटो से उतरकर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने पायल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अभय राज सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है। अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed