फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cunning criminal shot in the leg during police encounter; accomplice escapes.

Deoria News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

Fri, 28 Aug 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cunning criminal shot in the leg during police encounter; accomplice escapes.
पुलिस मुठभेड़ से संबं​धित फोटो।पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को ले जाती कोतवाली पुलिस।
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बेलड़ाड मोड़ के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रोकने का इशारा करने पर दोनों बरहज की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान बाइक फिसलने से दोनों गिर गए। इसके बाद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनीष जायसवाल के बाएं पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी अभिजित आर शंकर के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी। इस पर बेलड़ाड मोड़ के पास चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और बरहज जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों ने फिर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास मौजूद पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने आड़ लेकर खुद को बचाया और जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास निवासी मनीष जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनीष के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपियों की इस्तेमाल की गई बाइक, एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो कारतूस के खोखे और अन्य सामान बरामद किया है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed