{"_id":"6a91c8fb860720b7300ccabc","slug":"due-to-video-viral-threat-woman-gave-life-by-hanging-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114978-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। खंड के एक गांव में शुक्रवार को 30 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया। मृतका के भाई ने पुलिस चौकी चांदड़ाका में लिखित शिकायत देकर राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव निवासी दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, दोनों युवक महिला को फोन पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के बदले महिला से ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, लगातार फोन कॉल और वीडियो वायरल करने की धमकियों के कारण उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार का आरोप है कि धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला के भाई की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही धमकी देने वाले आरोपियों और आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।