फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Vehicles speeding on the roads; pedestrians left helpless.

Mainpuri News: सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, पैदल चलने वाले लाचार

Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles speeding on the roads; pedestrians left helpless.
फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। अतिक्रमण के कारण फुटपाथ नजर नहीं आते हैं। मुख्य मार्गों से लेकर स्थानीय बाजारों तक स्थिति यह है कि शहर केवल तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के लिए बन कर रह गया है, यहां पैदल चलने वाले लोगों का कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में स्थिति बेहद खराब है। कचहरी रोड और ईशन नदी मार्ग पर राहगीरों के सुरक्षित चलने के लिए फुटपाथ बनाए गए थे, वहां फल-सब्जी के ठेले, दुकानदारों की मनमानी और दोपहिया वाहनों की अनधिकृत पार्किंग दिखाई देती है। फुटपाथ पर जगह न होने के कारण वृद्ध, महिलाएं और स्कूली बच्चे मजबूरन मुख्य सड़क पर चलने को विवश हैं। इससे न केवल यातायात की गति प्रभावित होती है बल्कि छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। शहर में फुटपाथ के हालात बता रहे हैं कि जिम्मेदार इस समस्या के लिए कितने संजीदा हैं, न तो कभी सख्ती से अभियान चलाया जाता है न ही कोई जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। नगर पालिका और यातायात पुलिस सिर्फ कागजी दावों के बल पर ही शहर के अतिक्रमण मुक्त दिखा कर अपनी पीठ थपथपाते हैं।
विज्ञापन


कई बार नगर पालिका और प्रशासन से इसकी शिकायत की गई लेकिन अस्थायी कार्रवाई के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। जब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला जाएगा, तब तक राहगीरों की समस्याओं का अंत होना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू, कचहरी रोड

शहर में आम जनता के लिए फुटपाथ ही नहीं है। विकास के नाम सड़कें तो चौड़ी कर दी गईं लेकिन पैदल चलने वालों का किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क पर चलते समय हादसे का डर रहता है। शैंकी गुप्ता, करहल रोड

फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू

फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू

फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू

फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू

फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू

फोटो6 कचहरी रोड निवासी राजू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed