फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused arrested for snatching Mangalsutra from a woman.

Palwal News: ऑटो में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाली दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching Mangalsutra from a woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। ऑटो में सफर कर रही महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में सीआईए स्टाफ पलवल ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अनु निवासी मरोली और बीना निवासी लीखी के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि मंडकौला निवासी रेणू ने शिकायत दी थी कि 27 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पलवल बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर बल्लभगढ़ जा रही थीं। आल्हापुर ट्रैफिक थाने के पास ऑटो में सवार दो महिलाओं ने छल-बल से उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और भागने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर ऑटो चालक और अन्य सवारियों की मदद से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर पलवल में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान अनु के कब्जे से 5.32 ग्राम और बीना से 4.95 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बीना के खिलाफ थाना होडल में पहले भी लूट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article