फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold fast in santkabirnagar, school closed

मौसम का बदला मिजाज, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

Tue, 17 Dec 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
cold fast in santkabirnagar, school closed
गलन बढ़ने पर बेलहर के प्राथमिक विद्यालय में लकड़ी न मिलने पर पत्ता इकट्ठा कर अलाव सेंकते बच्चे - फोटो : KHALILABAD
मौसम का बदला मिजाज, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

- दिनभर नहीं निकला सूर्य, अलाव के पास बैठे नजए आएं लोग
- स्कूली बच्चों को हुई सबसे ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पछुआ हवा के बीच कड़ाके की ठंड से लोग कांप उठे। इसका असर बाजारों में भी देखने को मिला। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में रौनक कम रही। जो लोग निकले वह भी जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए। स्कूली बच्चों को ठंड की वजह से अधिक परेशानी हुई।
मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही पछुआ हवा चली। जिसकी वजह से अचानक ठंड बढ़ गई। जिसकी वजह से कम ही लोग घर से बाहर निकले। इधर नगर पालिका प्रशासन ने रैन बसेरा सक्रिय कर दिए हैं, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से अभी शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। शहर आने वाले दिनेश कुमार, रामहित आदि ने कहा कि ठंड को देखते हुए पालिका प्रशासन को अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार सुबह से शाम होते-होते ठंड में इजाफा हो गया। दुकानदार अपनी दुकान के सामने अलाव जलाए तो राहगीर भी राहत के लिए वहां रुक गए। लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था देर शाम तक कहीं नजर नहीं आई। ठंड से सबसे परेशानी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को हुई। धनघटा, हैंसर, पौली, दुलहापार, लोहरैया, डिहवा, संठी, बभनौली आदि जगहों पर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। पंडित कैलाशनाथ मिश्र, अलगू प्रसाद, रामंचदर, हरीश नरायन मिश्र, रजनीश मिश्र आदि ने कहा कि ठंड के मददेनजर प्रशासन को अलाव का प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
संतकबीरनगर। ठंड को देखते हुए डीएम ने बुधवार को कक्षा आठ तक के सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में बीएसए को निर्देश पत्र भेज दिया गया है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि ठंड को देखते हुए बुधवार को कक्षा आठ तक सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, लेकिन शिक्षक अपने-अपने परिषदीय स्कूलों पर उपलब्ध रह कर जरूरी कार्य निपटाएंगे। इस संबंध में बीएसए को निर्देश पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed