फराह खान: 'जाओ, जी लो अपनी जिंदगी', भावुक हुईं फिल्ममेकर, अमेरिका पढ़ने जा रहे बच्चों के लिए लिखा खास नोट
Farah Khan Triplets: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीष कुंदर के बच्चे अब पढ़ाई के लिए अमेरिका गए हैं। इस मौके पर फराह ने पोस्ट शेयर कर खास नोट लिखा है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फराह ने शेयर की खास पोस्ट
फराह खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। बच्चों को कॉलेज छोड़ने के दौरान फराह के लिए यह पल काफी भावुक रहा।
उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'अगर आपको लगता है कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है, तो इसे तीन बार करने की कोशिश करें। 3 शहर, 3 कैंपस... 3 विदाइयां! मेरे दिल के 3 टुकड़े।' इसके बाद फराह ने अपने बच्चों के लिए लिखा, 'जाओ, जी लो अपनी जिंदगी... लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी और डैड के पास ही आते हैं।'
- फराह की इस इमोशनल पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट किया।
- करण जौहर ने लिखा, 'बेस्ट मॉम ऐवर।'
- वहीं रिया कपूर ने बच्चों को बड़ा देखकर हैरानी जताते हुए लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये इतने बड़े हो गए हैं।'
- शिल्पा शिरोडकर ने फराह को बधाई देते हुए लिखा कि बच्चों को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने दें और भरोसा रखें कि वे खुद का सबसे बेहतर रूप बनकर वापस आएंगे।
- इसके अलावा सिद्धार्थ, नम्रता शिरोडकर, रिद्धिमा कपूर, महीप कपूर और कई अन्य लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ परिवार को अपना प्यार दिया
कौन क्या पढ़ेगा?
फराह खान और शिरीष कुंदर के तीनों बच्चे अमेरिका की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे।
- दीवा कुंदर बॉबसन कॉलेज में आन्ट्रप्रनर्शिप और फाइनेंस की पढ़ाई करेंगी।
- अन्या कुंदर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी यानी NYU में इकोनॉमिक्स और डेटा साइंस पढ़ेंगी।
- सीजर कुंदर एमोरी यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन बिजनेस की पढ़ाई करेंगे।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचे गुड्डू भैया, अली फजल को देख फैंस हुए एक्साइटेड; देखें वीडियो