{"_id":"69fe21e1ace37db133074fb8","slug":"samples-taken-for-edible-oil-and-ghee-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150262-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद्य तेल और घी के लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद्य तेल और घी के लिए गए नमूने
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल और घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खलीलाबाद तहसील के मझगांवा स्थित महालक्ष्मी ट्रेडर्स से वनस्पति-रथ ब्रांड और तिल के तेल वाड़ी ब्रांड का नमूना संग्रहित किया। वहीं मगहर स्थित साईं ट्रेडर्स से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल कालिका ब्रांड तथा सर्विंद किराना स्टोर से दावत ब्रांड सोयाबीन रिफाइंड तेल का नमूना लिया गया।
इसके अलावा मेंहदावल तहसील के नवदुर्गा एंटरप्राइजेज से अनिक-घी का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मानक के विपरीत गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, मिश्रीलाल और बृजेश कुमार मौजूद रहे।