{"_id":"6a9cef6ab65898a207054372","slug":"youth-stabbed-to-death-in-gorakhpur-s-khajni-accused-arrested-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी में 1 की मौत: पहले साथ खाया-पिया, नशे में बढ़ा विवाद, युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकूबाजी में 1 की मौत: पहले साथ खाया-पिया, नशे में बढ़ा विवाद, युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या
Sun, 06 Sep 2026 10:17 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:17 AM IST
सार
प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारी आपस में बैठकर खा-पी रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी दौरान शिवम कौशल ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजनी थाना क्षेत्र के कोटही माता मंदिर के पास लगी प्रदर्शनी बंद होने के बाद शनिवार देर रात कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान एक कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, घटना पांच सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारी आपस में बैठकर खा-पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी दौरान शिवम कौशल ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले सिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
मामले में तहरीर के आधार पर खजनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गंगादरवाजा, कायमगंज, फर्रुखाबाद निवासी शिवम कौशल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।