{"_id":"69fe21c679c4aebe6609c607","slug":"the-balcony-of-the-house-collapsed-injuring-mother-and-daughter-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150263-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटी घायल
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के एक मोहल्ले में शुक्रवार की शाम मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटी चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मेंहदावल नगर पंचायत के नायक टोला मोहल्ला निवासी बिरजू प्रसाद अग्रहरि का मकान है। शाम 6:00 बजे उनकी बहू सुशीला पत्नी राजेश रेलिंग पर सूखने के लिए रखे कपड़े उठा रही थीं। इसी दौरान रेलिंग समेत मकान का करीब एक मीटर छज्जा नीचे टूट कर गिर पड़ा, जिससे सुशीला देवी नीचे गिर गईं और मकान का मलबा उनके सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी पुत्री पायल दरवाजे पर खड़ी थी वह भी घायल हो गई।
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने मां बेटी को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।