फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brainstorming on the development of agriculture

खेती के विकास पर किया मंथन

Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
संतकबीरनगर ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the development of agriculture
डीएम ने कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए दिए टिप्स। - फोटो : संतकबीरनगर
संतकबीरनगर। बुधवार को नाबार्ड द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यशाला में कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सभी बैंकों के जिम्मेदार मौजूद रहे। आपसी समन्वय बनाते हुए किसानों के विकास को कैसे किया जाए इस पर चर्चा करने के साथ ही एक बेहतर कार्य योजना भी तैयार की गई है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि जिले का मुख्य व्यवसाय खेती हैं। ऐसे में यदि इसे बेहतर बनाया जाए तो जिले का विकास काफी तेजी से होगा। पारम्परिक खेती के साथ ही व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके अलावा किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशु पालन, मत्स्य पालन को अधिक से अधिक बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि 2022 तक देश के किसानों की आय दो गुना हो जाए।
विज्ञापन

 इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेती के लिए किसानों का बैंकर्स पूरा सहयोग करें। जहां भी जरूरत हो उन्हें सहजता से ऋण उपलब्ध कराया जाए। जो भी अनुदान की योजनाएं चल रही हैं उनके स्वीकृति में बैकर्स ज्यादा समय न लगाएं। सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कृषि कार्य कराए जाने हैं। किसानों को खेती करने में सहजता होगी।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने में बैकर्स का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा कृषि, उद्यान विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी इस समन्वय को बनाने में मदत करें। इस दौरान पीडी प्रमोद कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर केजी तिवारी, श्वेता भागवत, व्यासमुनि मौर्य, केके सिंह, मनीष कुमार, अख्तर हुसेन, संदीप कुमार, शिवशंकर, शिवम कुमार, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, संतलाल चौधरी, वीएस गुप्ता, एमके गुप्ता, प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed