Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consistency in student enrollment figures recorded on U-DISE Plus and the Prerna Portal is mandatory.

Sant Kabir Nagar News: यू-डॉयस प्लस और प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या में समानता अनिवार्य

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Consistency in student enrollment figures recorded on U-DISE Plus and the Prerna Portal is mandatory.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। यू-डॉयस प्लस और प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या में अंतर नहीं होना चाहिए। दोनों पोर्टल के आकड़ों में समानता सुनिश्चित करना विभागीय रूप से अनिवार्य है। शुक्रवार को सभी 116 परिषदीय और पांच सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने यू-डॉयस पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपलोड करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने बताया यू-डॉयस पोर्टल को शिक्षा विभाग का आईना कहा जाता है। बस एक क्लिक पर किसी स्कूल के बारे में सारी जानकारी यूडायस पोर्टल के माध्यम से मिल जाती है। यू-डॉयस पोर्टल पर स्कूल में नामांकित छात्रों और शिक्षकों की संख्या, विद्यालय में उपलब्ध संसाधन और किस वर्ग, समुदाय के कितने बच्चे नामांकित हैं आदि ब्यौरा दर्ज रहता है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के बार-बार अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी करीब दो दर्जन विद्यालयों ने अब तक यूडायस इंट्री नहीं की है। उन्होंने बताया कि यू-डॉयस पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपलोड न होने से छात्रों व और स्कूली संसाधनों के बारे में विभाग को जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज आकड़ों और यू-डॉयस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में बच्चों की संख्या में समानता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूडायस पोर्टल (शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली) पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को सभी जानकारी अपडेट करना होता है। यू-डॉयस पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित सूचना व सुविधाएं, टीचर प्रोफाइल में शिक्षकों से जुड़े 34 बिंदुओं एवं स्टूडेंट प्रोफाइल में छात्रों के 56 बिंदुओं पर डाटा अपलोड करना होता है।
सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय की सभी सूचनाएं दर्ज करने में शीघ्रता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed