Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SantKabirNagar SP Conducts Foot Patrol in Khalilabad to Review Security Ahead of Festive Season

संतकबीरनगर: त्योहारों से पहले सुरक्षा जांचने निकले एसपी, खलीलाबाद के बाजारों में किया पैदल गश्त

Sat, 07 Nov 2026 03:37 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 07 Nov 2026 03:37 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार सक्रिय रहने और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
SantKabirNagar SP Conducts Foot Patrol in Khalilabad to Review Security Ahead of Festive Season
खलीलाबाद में पैदल गश्त करते एसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस बल के साथ कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त की। उन्होंने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन



शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
एसपी ने समय माता मंदिर तिराहे से बैंक चौराहे तक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से बातचीत कर त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुरक्षा का भरोसा दिलाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार सक्रिय रहने और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे, यातायात प्रभारी परमहंस और एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed