{"_id":"6077339c8ebc3e593b403214","slug":"today-voters-will-elect-13402-public-representatives-saharanpur-news-mrt5344956181","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: सहारनपुर में शाम पांच बजे तक 64.27 फीसदी मतदान, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: सहारनपुर में शाम पांच बजे तक 64.27 फीसदी मतदान, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Thu, 15 Apr 2021 05:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:52 PM IST
सार
सहारनपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में शाम पांच बजे तक 64.27 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 51.94 प्रतिशत मतदान हुआ था
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में शाम पांच बजे तक 64.27 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 51.94 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि एक बजे तक 37.48 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 25.71 प्रतिशत तो वहीं सुबह नौ बजे तक 11.87 फीसदी मतदान हुआ था। बताया गया कि तेज धूप की वजह से लोगों को वोट डालने में काफी परेशानी हो रही है। इससे पहले सुबह कई केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी थी।पुलिस प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
उधर, सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम सोराना में एयरफोर्स स्टेशन के समीप सहारनपुर अंबाला मार्ग पर अनियंत्रित लग्जरी कार ने वोट डालकर आ रही तीन महिलाओं और एक बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। चारों घायलों को गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
विकासखड़-------मतदान प्रतिशत
बलियाखेड़ी-------- 41
पुवांरका----------- 55
मुजफ्फराबाद---- 45
सढ़ौली कदीम------- 39
सरसावा------------- 54
नकुड़--------------- 59
गंगोह--------------- 52.15
नानौता-------------- 40
रामपुर मनिहारान-- 64.04
देवबंद------------- 53
नागल-------------- 53.64
जिले में तीन बजे तक 51.94 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
विकासखड़------- मतदान प्रतिशत
बलियाखेड़ी-------- 23
पुवांरका----------- 20
मुजफ्फराबाद---- 25.05
सढ़ौली कदीम------- 17
सरसावा------------- 30
नकुड़--------------- 32
गंगोह---------------- 19.04
नानौता-------------- 19
रामपुर मनिहारान---- 28
देवबंद--------------- 26
नागल--------------- 25.71
सुबह नौ बजे तक
विकासखड़------- मतदान प्रतिशत
बलियाखेड़ी-------- 14
पुवांरका----------- 09
मुजफ्फराबाद---- 10
सढ़ौली कदीम------- 11
सरसावा------------- 18
नकुड़--------------- 15
गंगोह---------------- 9.05
नानौता-------------- 08
रामपुर मनिहारान----12
देवबंद--------------- 12
नागल--------------- 12
योग------------------11.87
बता दें कि जनपद में आज 884 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। कुल 13402 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, जबकि 22717 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरे हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में 18,54,991 मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। उसी के तहत बुधवार को जिले के सभी 11 ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं और मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं थी। वहीं मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया जाएगा।
दो मई को आएगा परिणाम
चुनावी अखाड़े में उतरे धुरंधरों ने खूब मेहनत की। चुनाव जीतने के लिए हर जतन किया, मतदाताओं को लुभाने में कसर नहीं छोड़ी। तमाम दावे-वादे किए गए। इनकी मेहनत का परिणाम दो मई को मतगणना होने पर सामने आएगा।
एक मतदाता को मिलेंगे चार मतपत्र
एक मतदाता को चार मतपत्र मिलेंगे। इनमें जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हल्का बैंगनी, ग्राम प्रधान पद का हरा और ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र सफेद रंग का होगा। प्रत्येक मतपत्र पर उससे संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न अंकित होंगे। उनमें से किसी एक चुनाव चिह्न पर मतदाता को मुहर लगाकर अपना मत देना होगा। इस तरह से जिले में चारों प्रकार के कुल 74,19,964 मतपत्र मंगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, उम्मीदवार समेत पांच लोग घायल
इन पदों के लिए होगा मतदान
पदनाम ------ पदों की संख्या -- कुल प्रत्याशी
ग्राम पंचायत प्रधान --- 884 ----------- 6329
ग्राम पंचायत सदस्य -- 11,262 ------- 10965
क्षेत्र पंचायत सदस्य ---- 1207 --------- 4886
जिला पंचायत सदस्य --- 49 --------- 537
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: सहारनपुर में प्रधान पद के दो उम्मीदवारों में संघर्ष, कई लोग घायल, कार में लगाई आग
मतदाता और मतदान केंद्र
ब्लाक -------- मतदाता -- मतदान केंद्र -- मतदेय स्थल
बलियाखेड़ी --- 168059 ----- 115 ---------- 302
पुंवारका ------- 187737 ----- 117 ---------- 323
मुजफ्फराबाद -- 215906 ---- 142 --------- 401
साढ़ौली कदीम -- 143336 --- 105 --------- 249
देवबंद ---------- 164148 ---- 106 --------- 295
नागल ---------- 170887 ---- 116 ---------- 307
रामपुर मनिहारान-- 113820 -- 77 -------- 197
नानौता ---------- 131816 ---- 79 --------- 233
सरसावा -------- 189355 ---- 137 --------- 352
नकुड़ ----------- 160825 ---- 112 --------- 287
गंगोह ---------- 209102 ---- 130 --------- 337
योग ----------- 18,54,991 -- 1236 ------ 3283
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/