फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat Chunav 2021: There was a conflict between two gram pradhan candidates and many peoples injured in Saharanpur

पंचायत चुनाव: सहारनपुर में मतदान शुरू होने से पहले आगजनी, प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े, कार में लगाई आग

Thu, 15 Apr 2021 09:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Apr 2021 09:40 AM IST
सार

सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के मजरे किशनपुरा में रात करीब चार बजे प्रधान पद के दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया।

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: There was a conflict between two gram pradhan candidates and many peoples injured in Saharanpur
कार में लगाई आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के मजरे किशनपुरा में रात करीब चार बजे प्रधान पद के दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं संघर्ष के दौरान एक कार को तोड़ा गया तो दूसरी में आग लगा दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। दिन निकलने से पहले पुलिस ने मौके से दोनों कारों को हटा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, उम्मीदवार समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस गांव में मोनू उर्फ नवीन त्यागी और पूर्व प्रधान के पति राकेश के बीच चुनावी मुकाबला है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी है। घटना में राकेश भी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: सहारनपुर में मतदान शुरू, आज 13402 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे मतदाता

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed