{"_id":"6076ed758ebc3ef1095d2bb6","slug":"gram-pradhan-candidate-and-supporters-were-attacked-and-four-people-were-injured-in-a-village-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, उम्मीदवार समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, उम्मीदवार समेत पांच लोग घायल
Wed, 14 Apr 2021 07:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:04 PM IST
सार
बागपत के अहेड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत के अहेड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। बताया गया कि हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ये है मामला
कोतवाली क्षेत्र के अहेड़ा गांव में बुधवार शाम प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हंगामा: 'हरियाणा में नहीं बिकेगा यूपी का गेहूं' बॉर्डर पर रोका तो भड़के किसान, पुलिस से की हाथापाई
विज्ञापन
अहेड़ा गांव निवासी हरकरण प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। हरकरण बुधवार को समर्थकों के साथ गांव में मतदाताओं के यहां वोट मांगने जा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले में हरकरण के अलावा राजेश उर्फ लल्लू, उपेंद्र, अशोक, आदित्य और गोपी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान कल, सहारनपुर में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/