फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: Police has busted a big gang and five accused arrested with 16 car and bike of theft

बड़े गिरोह का पर्दाफाश: चोरी की 16 कार समेत दबोचे पांच शातिर, दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

Sun, 14 Nov 2021 12:32 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 14 Nov 2021 12:32 AM IST
सार

सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर चोरों को दबोच लिया है। उनके पास से 16 कार, ट्रैक्टर और आयशर कैंटर के अलावा पांच बाइक भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has busted a big gang and five accused arrested with 16 car and bike of theft
शातिर चोर गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में क्राइम ब्रांच और सदर बाजार कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह दबोच लिया। गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार कर 16 कार, ट्रैक्टर और आयशर कैंटर के अलावा पांच बाइक भी बरामद की गई हैं। यह गिरोह यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में सक्रिय था। चोरी किए वाहनों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे और कबाड़ में काटकर बेचने का भी धंधा कर रहे थे। 

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवं सदर बाजार कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात साढ़े सात बजे छिदबना मोड़ पर चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में नूर कमर पुत्र सरदार अहमद निवासी मोहल्ला समादार थाना कोतवाली नगर, तबरेज पुत्र मकसूर आलम निवासी ग्राम रसूलपुर बेहट रोड, साजिद पुत्र इलियास निवासी दाऊद सराय थाना कुतुबशेर, राजपाल उर्फ पाप्पे पुत्र सरदारी लाल निवासी मोहल्ला किशनपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजम्मिल पुत्र सत्तार निवासी टपरी थाना कोतवाली देहात शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट, स्विफ्ट और ब्रेजा कार के अलावा तमंचा, तीन कारतूस और चाकू बरामद हुआ। 
विज्ञापन


वहीं पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे की पार्किंग सहित दो स्थानों से 14 कारें, आयशर कैंटर और एक ट्रैक्टर के अलावा पांच बाइक बरामद हुईं हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। एसएसपी ने इस गिरोह को दबोचने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी और सदर बाजार कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

मेरठ वाले करते थे चोरी, सहारनपुर में बदलते थे चैसिस नंबर और फिर उत्तराखंड में बिक्री 
यह गिरोह बेहद शातिर है। गिरोह के मेरठ में रहने वाले सदस्य अफजाल उर्फ सलीम और जावेद मलिक चोरी के वाहन सप्लाई करते थे। राजपाल उर्फ पाप्पे भी चोरी के वाहनों को लाकर सहारनपुर में अलग-अलग जगह पर पार्किंग में खड़ा कर देता था। फिर आरोपी मुजम्मिल चैसिस नंबर काटकर दूसरे वाहन पर वेल्डिंग करता था। मुजम्मिल पेशे से डेंटर है। इस गिरोह ने उत्तराखंड के झबरेड़ा एवं देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर में भी चोरी के वाहनों को काटकर कबाड़ के रूप में बेचा था। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार

ये आरोपी हैं अभी फरार 
पुलिस के मुताबिक अफजाल उर्फ सलीम पुत्र नसीम निवासी मवीमीरा थाना दौराला और जावेद मलिक पुत्र यूसुफ निवासी खड़ौली थाना कंकर खेड़ा जनपद मेरठ अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

दिल्ली से चुराई पांच कारें, पंजाब से दो 
इस गिरोह ने दिल्ली के बुराड़ी, सब्जी मंडी, ओखला, कीर्ति नगर और मालवीय नगर से भी पांच कारें चोरी की हैं। इन कारों की चोरी के संबंध में दिल्ली में रिपोर्ट भी दर्ज है। इसके अलावा एक कार पंजाब के पटियाला और एक कुराल थाना क्षेत्र से भी चोरी की। बरामद सात कारें बिना नंबर की हैं, जिनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed