फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Digital Arrest Fraud: Woman in touch with crooks despite losing money

डिजिटल अरेस्ट ठगी : धनराशि डूबने के बावजूद शातिरों के संपर्क में महिला

Wed, 23 Sep 2026 05:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Digital Arrest Fraud: Woman in touch with crooks despite losing money
धर्मपुर (मंडी)। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15.50 लाख रुपये गंवाने वाली महिला अब भी साइबर ठगों के संपर्क में है। उसे उम्मीद है कि पुलिस की मदद से उसकी पूरी रकम वापस मिल जाएगी। इसी भरोसे में वह ठगों से हो रही बातचीत को पूरी तरह बंद नहीं कर रही है। पुलिस भी महिला से संपर्क में रहकर ठगी से जुड़े खातों और लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता गृहिणी है, जबकि उसके पति निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। परिवार ने वर्षों की मेहनत से छोटी-छोटी बचत कर रकम जुटाई थी। उसने अपनी जमा पूंजी आरडी (आवर्ती जमा) के माध्यम से जोड़ी थी। डिजिटल अरेस्ट के दौरान ठगों ने उसे इस कदर डराया कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए रखी पूरी रकम एक ही झटके में चली गई।
विज्ञापन


ठगों ने करीब एक महीने तक उसे अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के नाम पर डराए रखा। कभी सीबीआई, कभी पुलिस तो कभी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की। कार्रवाई का डर दिखाने के साथ पति और बेटे को अगवा करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने महिला को यह भरोसा दिलाया था कि जांच पूरी होने के बाद उसकी रकम वापस खाते में डाल दी जाएगी। इसी झांसे में उसने दो बार में कुल 15.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जाने के बाद भी कुछ समय तक वह ठगों की बातों पर विश्वास करती रही।

जब ठगी का अहसास हुआ तो महिला ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। अब परिवार को उम्मीद है कि साइबर पुलिस बैंक खातों और लेनदेन की कड़ियां जोड़कर ठगी गई रकम वापस दिलाने में मदद करेगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed