{"_id":"6ab2ec609ede7d684e02e7b0","slug":"spinning-a-web-of-fraud-in-the-name-of-green-gas-lucknow-news-c-13-lko1096-1931686-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रीन गैस के नाम पर बिछा रहे ठगी का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रीन गैस के नाम पर बिछा रहे ठगी का जाल
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठग अब ग्रीन गैस कंपनी के नाम पर चपत लगा रहे हैं। पिछले एक माह में कई लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए एडीसीपी क्राइम ने लोगों से सतर्क रहने और परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों और आरडब्ल्यूए के सदस्यों को भी जागरूक करने की अपील की है।
एडीसीपी क्राइम किरण यादव के मुताबिक साइबर ठग एसएमएस, कॉल और व्हाट्सएप के जरिये खुद को ग्रीन गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताते हैं। फिर मीटर या बिल अपडेट न होने का झांसा देकर रकम ऐंठते हैं। आरोपियों के पास पहले से उपभोक्ताओं की जानकारी होने से ठगी का खतरा बढ़ रहा है। एडीसीपी ने अपील की है कि कोई संदिग्ध लिंक भेजे तो पहले खुद कंपनी के अधिकृत माध्यमों से इसकी पुष्टि कर लें।
कंपनी से संपर्क के अधिकृत माध्यम
ग्रीन गैस कस्टमर केयर नंबर : 6390905003
सीजीएल इंगेज एप
ईमेल customercare.lko@ gglonline.net
आधिकारिक एसएमएस हेडर GGLPNG-S
ठगी होने पर ये कदम उठाएं
- क्राइम ब्रांच ऑर्गेनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन 7839861034 पर जानकारी दें।
- संदिग्ध एपीके या लिंक को आगे न भेजें।
आरडब्ल्यूए के सहयोग से किया जाएगा जागरूक
एडीसीपी ने बताया कि ग्रीन गैस कंपनी के समन्वय से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आरडब्ल्यूए के सहयोग से मेसेज, लाउडस्पीकर, पोस्टर और बैनर के जरिये लोगों को सचेत किया जाएगा।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
एडीसीपी ने चेताया कि ठगी की रकम को क्रेडिट कार्ड, बिजली या इंटरनेट बिल जमा करने के बहाने खपाने के मामलों में कमीशन का लालच दिया जा रहा है। ऐसे प्रस्ताव स्वीकार न करें। साइबर अपराध की रकम के इस्तेमाल या उसमें सहयोग की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ईमेल customercare.lko