{"_id":"6ab2f2a2626b3ca9a9028bc7","slug":"stabbing-incident-between-two-students-outside-an-inter-college-one-critically-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1460028-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंटर कॉलेज के बाहर दो छात्रों में चाकूबाजी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंटर कॉलेज के बाहर दो छात्रों में चाकूबाजी, एक गंभीर
Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर मंगलवार दोपहर दो नाबालिग छात्रों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र के सीने में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और छात्र वहां से भाग गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज के पीछे उनवल मार्ग पर बदनी चौराहे के पास दो हाईस्कूल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। एक छात्र के सीने में गहरा घाव हुआ जबकि दूसरे के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। सूचना पर 112 और 108 की टीम मौके पर पहुंची।
गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले बदनी चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले जाकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद एंबुलेंस से बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल छात्र का भी उपचार कराया गया और उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों छात्र वहां से जा चुके थे। मामले में एक पक्ष की शिकायत पर तीन नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के समय विद्यालय में सातवीं घंटी की पढ़ाई चल रही थी। उन्हें स्कूल के बाहर विवाद की जानकारी मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, वहां कोई नहीं था।