फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dispute over food order; waiter assaulted.

Una News: खाने के ऑर्डर पर विवाद, वेटर से मारपीट

Wed, 23 Sep 2026 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over food order; waiter assaulted.
हरोली पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली क्षेत्र के बढ़ेड़ा गांव में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में अहाते में काम करने वाले वेटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले खाने का ऑर्डर देने के बाद एक व्यक्ति ने वेटर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। कुछ देर बाद वह अपने बेटे, भतीजों और अन्य लोगों के साथ दोबारा अहाते में पहुंचा और वेटर के साथ दोबारा मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद हरोली पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह निवासी बिछोई, डाकघर चब्बेवाल, तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) ने बताया कि वह बढ़ेड़ा स्थित एक अहाते में वेटर का काम करता है। शिकायत के अनुसार 21 सितंबर की शाम महावीर सिंह ने उसके सहकर्मी सुभाष को खाने का सामान तैयार करने का ऑर्डर दिया था। सुभाष ने ऑर्डर के अनुसार खाना तैयार कर महावीर सिंह को दे दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि खाना देने के बाद महावीर सिंह किसी बात को लेकर सुभाष पर भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद महावीर सिंह वहां से अपने घर चला गया। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ समय बाद वह अपने बेटे, भतीजों और तीन-चार अन्य लोगों के साथ दोबारा अहाते में पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद सुभाष के साथ फिर से मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed