फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उतराखंड की सीमा से सहारनपुर में लाया जा रहा है खनन

उतराखंड की सीमा से सहारनपुर में लाया जा रहा है खनन

Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड की सीमा से सहारनपुर में लाया जा रहा है खनन
उत्तराखंड की सीमा से लाया जा रहा है खनन
विज्ञापन


सहारनपुर। खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक के बावजूद भी उत्तराखंड की सीमा से सहारनपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन लाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत या लापरवाही के चलते रोक हटने से पहले ही अवैध खनन एक बार फिर धड़ल्ले से सहारनपुर में आने लगा है। सहारनपुर में सक्रिय गैंग उत्तराखंड से बड़े पैमाने पर हर रोज सैकड़ों वाहनों का परिवहन बिना किसी आदेश के करा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि उत्तराखंड से सहारनपुर में आने तक में सहारनपुर के कई थानों पर यह वाहन बेरोक टोक निकल रहे हैं। परिवहन की आड़ में सुंदरपुर जोन में अवैध खनन की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।
अवैध खनन की शिकायत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने करीब दो साल पहले सहारनपुर में खनन पूरी तरह से बंद कर दिया था। बावजूद इसके सहारनपुर में गुपचुप तरीके से अवैध खनन अफसरों की शह पर होता रहा। हालांकि प्रशासनिक सख्ती के बाद अवैध खनन पर पूरी तरह से लगाम लगाने का दावा किया गया। इस बीच करीब दो महीने पहले प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खनन जोन में छापेमारी कर बड़ेे पैमाने पर अवैध खनन पकड़ा था। उस वक्त बेेहट थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। एनजीटी में लगातार सुनवाई जारी है और पिछले चार दिसंबर को एनजीटी ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद ई टेंडरिंग की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया था। इसी की आड़ में अब सहारनपुर में खनन का परिवहन रात के अंधेरे में शुरू कराया जा रहा है। अवैध खनन से जुड़े एक गैंग ने उत्तराखंड की सीमा से जुड़े स्टोन क्रशर से खनन सामग्री की आपूर्ति सहारनपुर में शुरू करा दी है। सूत्रों की मानें तो हर दिन 100 से ज्यादा वाहन बिहारीगढ़ और फतेहपुर थानों की सीमा से सहारनपुर और इसी रास्ते से आगे भी भेजे जा रहे हैं। यहां बता दें कि खनन पर चल रही एनजीटी में सुनवाई की अगली तारिख 14 दिसंबर तय की गई है। इस दौरान एनजीटी की ओर से खनन को लेकर कोई भी आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

---------------------------------
बेहट क्षेत्र ही अवैध खनन का बड़ा गढ़
हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित बेहट क्षेत्र ही अवैध खनन की शिकायतें हमेशा मिलती रहती है। बेहट क्षेत्र में ही पिछले कई वर्षों से पट्टे जारी किए जा रहे थे। इन्हीं क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्टोन क्रशर भी स्थित है। सबसे अहम बात यह है कि जिले की सीमा से लगते हरियाणा और उत्तराखंड में खनन क्षेत्र बिल्कुल सटा हुआ है। ऐसे में यह पूरा क्षेत्र खनन का गढ़ बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
सीबीआई भी कर रही है अवैध खनन की जांच
अवैध खनन को लेकर सहारनपुर में सीबीआई जांच भी जारी है। करीब चार महीने पहले सीबीआई टीम ने यहां पिछले पांच साल में हुए अवैध खनन की जांच की थी। उस दौरान भी बड़े पैमाने पर अवैध खनन की पुष्टि की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने भी अवैध खनन कार्रवाई कर ऐसा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रिकवरी जारी की गई। इसके बाद बसपा एमएलसी सहित बकाएदारों की संपत्ति भी कुर्क की गई हैं।

----------------------------
किसी भी सूरत में अवैध खनन और परिवहन को नहीं होने दिया जाएगा। थाना स्तर इसकी समीक्षा की जाएगी और ऐसा करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। अवैध खनन और परिवहन की पुष्टि होने पर ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed