फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी

शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कसबे के शिव मंदिर से दिनदहाडे लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ली गई। मंदिर समिति ने चोरी की थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मूर्ति बरामद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला दरवाजा कलां स्थित शिव मंदिर से दोपहर करीब एक बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड्डू गोपाल की मूर्ति को चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी ने जब मूर्ति को सिंहासन से गायब पाया तो उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। मंदिर से मूर्ति चोरी होने पर लोगों की मंदिर पर भीड़ जमा हो गई। इस घटना से लोगों में रोष पैदा हो गया। बाद में मंदिर समिति से जुड़े लोग सुनील छाबड़ा, मदन लाल बाठला, अमित कुमार, सुनील कुमार, राजीव बजाज, सतीश सचदेवा आदि थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। समिति के लोगों ने थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा से मांग करते हुए कहा कि चोरी गई मूर्ति का शीघ्र बरामद किया जाए। मंदिर के पुजारी पंडित किशन लाल थपलियाल ने बताया है कि लड्डू गोपाल की मूर्ति चार किलोग्राम के करीब थी मूर्ति काफी पुरानी थी। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। उधर मंदिर से मूर्ति चोरी किए जाने की घटना के बाद लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed