फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीजे बजाने को लेकर विवाद में चले लात घूंसे

डीजे बजाने को लेकर विवाद में चले लात घूंसे

Sat, 10 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर विवाद में चले लात घूंसे
बेहट (सहारनपुर)। रीढ़ी मोहिद्दीनपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में बराती एवं घरातियों में लात घूंसे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराकर शादी की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव देवला से अमर सिंह के बेटे प्रदीप की बारात बेहट क्षेत्र के गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर निवासी रणजीत पुत्र रामदिया के यहां आई थी। दोपहर के समय जब रस्म पूरी की जा रही थी, तो गाना बदलने को लेकर बारातियों का डीजे संचालक से विवाद हो गया। बारातियों ने डीजे संचालक की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए घराती पक्ष के लोगों से भी बाराती उलझ गए और घराती एवं बारातियों में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच कराते हुए स्थिति को शांत किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed