Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thieves run rampant in Dangan; two stolen scooters found damaged in the Saryu River.

Bageshwar News: दांगण में चोरों का उत्पात, सरयू नदी में क्षतिग्रस्त मिलीं चोरी की दो स्कूटी

Thu, 26 Nov 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves run rampant in Dangan; two stolen scooters found damaged in the Saryu River.
बागेश्वर के बालीघाट में सरयू नदी में फेंकी गई स्कूटी। संवाद
बागेश्वर। कठायतबाड़ा वार्ड स्थित दांगण क्षेत्र में वाहन चोरों और अराजक तत्वों की सक्रियता ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मंगलवार रात एक ही इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन स्वामियों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
विज्ञापन




मंगलवार रात क्षेत्र निवासी दीपक पांडेय और कंचना की स्कूटी घर के बाहर खड़ीं थी जिन्हें चोर ले गए जबकि केवल पांडेय की स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे आधे रास्ते तक ले जाने के बाद क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसके आधार पर चोरी हुई दोनों स्कूटी आरे के पास सरयू नदी में क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद कर ली गईं। चोरों ने स्कूटियों को नदी में क्यों फेंका, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में अराजक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। आरोप है कि भगवती मंदिर के आसपास देर रात तक कुछ लोगों का जमावड़ा लगता है, जहां शराब और अन्य नशे का सेवन कर शोर-शराबा किया जाता है। लोगों का कहना है कि यह जगह अराजक तत्वों का अड्डा बनती जा रही है। पीड़ितों ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीडी पांडे परिसर के गेट के सामने खड़े वाहनों से तेल चोरी और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आ चुकी है, जिससे नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

कोट
इस मामले की जांच की जा रही है, अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
-अजय साह, सीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed