Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Restaurant owner killed in collision between motorcycle and tractor-trolley

Karnal News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में रेस्टोरेंट संचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Restaurant owner killed in collision between motorcycle and tractor-trolley
करनाल। यूपी के शामली जिले के ऊन कस्बे में मंगलवार रात बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रेस्टोरेंट संचालक राजीव कुमार की करनाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक पर सवार एक किशोर सावन गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई विकास ने बताया कि गागौर निवासी राजीव कुमार (53) अपने गांव के किशोर सावन (15) के साथ बाइक पर ऊन आ रहे थे। ऊन स्थित पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करनाल के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायलों को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान राजीव ने दम तोड़ दिया। सावन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। राजीव की मौत की खबर मिलते ही गांव गागौर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार गागौर निवासी हरपाल सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े थे। वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ ऊन तहसील के पास एक रेस्टोरेंट भी चलाते थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही यह रेस्टोरेंट खोला था। राजीव अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके चचेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि राजीव के एक पुत्र वीशू और पुत्री की शादी हो चुकी है। राजीव का छोटा पुत्र विशांत बिहार में केंद्रीय विद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात है। हादसे के बाद से राजीव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अचानक हुई इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- सुमित, एएसपी, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed