{"_id":"6b07320f776ab3bcea018d86","slug":"four-injured-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108411-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
विज्ञापन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर 24 नवंबर को सेक्टर-29 थाने, सेक्टर-17/18 थाने और सेक्टर-40 थाने में सड़क हादसे संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस तीनों मामलों में छानबीन कर रही है।
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के अढोआ गांव निवासी मनोज ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में बताया कि वह कापसहेड़ा में किराये पर रहता है और उबर बाइक चलाता है। 23 नवंबर की देर रात करीब 12.30 बजे एक सवारी को एमजी रोड मेट्रो से सेक्टर-22 गुरुग्राम में लेकर जा रहा था। इफको चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक नीचे गिरने से चालक मनोज व पीछे बैठी सवारी घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
दूसरे मामले में अशोक विहार फेज-3 निवासी शिवकरण ने सेक्टर-17/18 थाने में दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को वह बस अड्डा से अशोक विहार की ओर जा रहा था। सेक्टर-14 में लोहे का मेन गेट के सामने फुटपाथ पर चढ़ाकर ऑटो पलट गया। जिससे शिवकरण का पैर ऑटो के नीचे दबकर चोट लग गई। ऑटो चालक धनंजय व उसके साथी आशीष ने घायल को सेक्टर-14 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए उपचार का खर्चा देने की बात कही। अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों भाग गए। इसके बाद शिवकरण अपने इलाज के लिए अपने गांव कोटेदार, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) चला गया। पीड़ित ने पुलिस को कार्रवाई के लिए कोई लिखित में सूचना नहीं दी थी। उपचार कराने के बाद गुरुग्राम वापस लौटे शिवकरण की शिकायत पर पुलिस ने 24 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में दिल्ली के बलजीत नगर निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को उनका भाई नीरज पंवार अपनी ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आ रहा था। रात करीब 10.40 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सिग्नेचर टावर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने सेक्टर-38 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों हादसों में अज्ञात वाहन चालकाें की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चालकों की पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।