{"_id":"6b0732c2da6f31f5090d8ad7","slug":"murder-case-registered-five-days-later-police-searching-for-the-accused-husband-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-143658-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पांच दिन बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी पति की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पांच दिन बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी पति की तलाश कर रही पुलिस
Thu, 26 Nov 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के नूरियो सराय स्थित किराये के मकान में डेरा सराय निवासी हुस्ना की मौत के मामले में उसके पति जमीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी। मृतका के भाई आजम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन जमीर के साथ किराये पर रहती थी। 19 नवंबर की रात को किराये पर मकान लिया था और 20 नवंबर की सुबह शव मिला। आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में मारपीट करता था और बाहर जाकर काम करने के लिए भी मजबूर करता था।
मारपीट की सूचना पर 20 नवंबर को जब वह अपनी बहन की जानकारी करने के लिए उसके किराये के घर पहुंचा तो शव पड़ा था। आरोपी घर छोड़कर भाग गया था। कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।