{"_id":"5b48f2f04f1c1be94b8b456e","slug":"31531507440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सब स्टेशनों पर रालोद कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सब स्टेशनों पर रालोद कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भ्रष्टाचार और विद्युत की बढ़ी दरों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने विद्युत सब स्टेशनों पर हल्ला बोल दिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा टिकरौल, जैन बाग, शेखपुरा और रायपुर सहित दो दर्जन विद्युत सब स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि सरकार ने विद्युत दरों में बेहताशा वृद्धि कर किसान और मजदूरों की कमर तोड़ने का काम किया है। किसानों पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। तीन माह पहले सरसावा क्षेत्र के गांव सलूनी निवासी किसान तेजपाल की अधिशासी अभियंता द्वारा प्रताड़ित करने पर मौत हो गई थी। मृतक किसान के परिजनों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। रविंद्र गुर्जर, अयूब हसन, महावीर सैनी, मो. उस्मान राव, हरपाल वाल्मीकि, गजेंद्र चौधरी, शौकीन राणा, मो. आसिफ, जान मोहम्मद, राव इखलाक, तहसीन मलिक, सत्यपाल सिंह वर्मा, अर्जुन सिंह, राजकुमार सैनी, अयूब हसन, भूपेश्वर त्यागी, महावीर सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, अनिल कुमार, दर्शन लाल सैनी, कृष्ण लाल पुंडीर, महफूज मलिक मौजूद रहे।