Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment notices served to 50 traders in the mandi; they must remove the encroachment themselves.

Saharanpur News: मंडी में 50 व्यापारियों को थमाए अतिक्रमण के नोटिस, खुद हटाना होगा कब्जा

Wed, 04 Nov 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment notices served to 50 traders in the mandi; they must remove the encroachment themselves.
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित मंडी समिति की तरफ से 50 से अधिक व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि व्यापारी अपने स्तर से अतिक्रमण हटाएं। उधर, व्यापारियों का कहना है कि मंडी से सामान चोरी होता था। ऐसे में करीब एक दशक पहले लोहे के अस्थायी जाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

दरअसल, चिलकाना रोड स्थित मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जियों की आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है। यहां मंडी समिति की ओर से बड़ी संख्या में व्यापारियों को प्रतिष्ठान आवंटित किए गए हैं। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने अस्थायी लोहे के जाल लगवा रखे हैं। मंडी प्रशासन ने इन्हें अतिक्रमण मानते हुए हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में करीब 50 से अधिक व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि उनके प्रतिष्ठानों से कई बार सामान चोरी हो चुका है। इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने अपने सामान की सुरक्षा के लिए दुकानों के आगे अस्थायी जाल लगवाए थे। अब प्रशासन इन्हें हटाने के निर्देश दे रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि आढ़त का अधिकांश कारोबार नकद में होता है। ऐसे में दुकानों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। यदि जाल हटा दिए गए तो सामान चोरी होने का खतरा बढ़ जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में अतिक्रमण और अव्यवस्था को लेकर प्रशासन कार्रवाई करे, लेकिन व्यापारियों की सुरक्षा की समस्या को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि वे जारी किए गए नोटिस का जवाब देंगे और अपनी परेशानी प्रशासन के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले व्यापारी :
- गुड एवं खांडसारी एसोसिएशन के प्रधान अशोक सिंघल का कहना है कि प्रशासन को व्यापारियों की परेशानियों को समझना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से और अधिक पुख्ता कदम उठाने की आवश्यकता है।
- व्यापारी अमित बंसल का कहना है कि मंडी प्रशासन की ओर से नोटिस दिए गए हैं। ऐसे में व्यापारी नोटिस का जवाब देंगे।
- व्यापारी प्रदीप गोयल का कहना है कि मंडी में स्वच्छता से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। केवल अतिक्रमण हटाने के नोटिस देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

मंडी परिसर में अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर कुछ व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं। सुरक्षा से लेकर सफाई के प्रबंध मंडी परिसर में कराए गए हैं। जो भी समस्याएं हैं। उनका निस्तारण कराया जाएगा।
- देवेंद्र प्रताप, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed