फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हार को भूलकर 2019 की तैयारी में जुटने की नसीहत प्

हार को भूलकर 2019 की तैयारी में जुटने की नसीहत प्

Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हार को भूलकर 2019 की तैयारी में जुटने की नसीहत प्
हार को भूलकर 2019 की तैयारी में जुटने की नसीहत
विज्ञापन


सहारनपुर। कैराना उप चुनाव में नकुड़ क्षेत्र में भाजपा का मंत्री होते हुए भी हुई शिकस्त से भाजपा नेतृत्व की रातों की नींद उड़ी हुई है। हार के कारणों का पता लगाने आए भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी ने कहा कि जो भी हुआ, वह गलत हुआ। पीछे की गलतियों को भूलकर 2019 की तैयारी में जुटने की जरूरत है। भविष्य में दोगुने जोश से काम करने की जरूरत है। बैठक में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और हिंदू मतों की अनदेखी का मुद्दा छाया रहा।
सरसावा में नकुड़ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, नगर अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी ने हार के कारणों की समीक्षा की। पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के बैठक में शामिल होने की बात कही जा रही थी। बाद में कैराना लोकसभा के प्रभारी रहे देवेंद्र चौधरी पांच मंडलों के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उप चुनाव में हुई हार को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी थी। कई पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार आने के बाद भी पार्टी का कार्यकर्ता उपेक्षित है। जनप्रतिनिधि और बड़े नेताओं द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने के कारण कार्यकर्ता निराश थे। यही नहीं हिंदू मतों की अनदेखी की वजह से भी हार का मुंह देखना पड़ा है। कहा गया कि परंपरागत मतों की नाराजगी दूर नहीं की गई तो यह दूरियां और भी बढ़ सकती है। बैठक में आरोप-प्रत्यारोप को लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं की सुनने के बाद कहा कि पीछे जो कुछ भी हुआ, उसे भूलने की जरूरत है। 2019 में होने वाले आम चुनाव सामने है। ऐसे में दोगुने जोश के साथ पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों के प्रचार-प्रसार की जरूरत है। भाजपा के जिला प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, सरसावा नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज आदि बैठक में उपस्थित रहे। बाद में प्रदेश मंत्री ने गंगोह विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ भी हार केे कारणों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed