{"_id":"6aeb8b0dc8f0709ba30f4799","slug":"negligence-overpayment-of-two-crore-rupees-accountant-suspended-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187335-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लापरवाही... दो करोड़ का अधिक भुगतान किया, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लापरवाही... दो करोड़ का अधिक भुगतान किया, लेखपाल निलंबित
Thu, 05 Nov 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपीसीडा द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे के बैनामों में लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगा दी गई। इससे जमीन मालिकों को करीब दो करोड़ रुपये का अधिक भुगतान हो गया। जांच में लापरवाही उजागर होने पर प्रशासन द्वारा संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
औद्योगिक गलियारे के लिए सदर तहसील के चार गांवों उमाही, बडूली, कुराली और दनियालपुर उर्फ नौजली की करीब 160 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। किसानों की सहमति के बाद यूपीसीडा भूमि खरीदने को हरी झंडी दे दी गई। जमीन खरीद के लिए शासन ने करीब 50 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। 22 अक्तूबर को गांव कुराली में मौजूद दो जमीनों के बैनामे हुए। इनमें पहला बैनामा विक्रेता वकीला की की 0.215 हेक्टेयर जमीन का हुआ, जबकि दूसरा बैनामा विक्रेताओं शहीद, कुरबान, अहसान की जमीनों का यूपीसीडा के हक में हुआ। इसी जमीन के सर्किल रेट में गड़बड़ी पकड़ी गई है।
मौके पर गाटा संख्या 111 के सभी बड़े बकायेदारों के खातों की स्थल पर जांच की गई थी। खसरा नंबर 111/2/11 व क्रम संख्या 181 के खसरा नंबर 11/16 व क्रम संख्या 183 के खसरा नंबर 111/1/18 के अलावा सभी खातेदार सामान्य भूमि पर है। मतलब उनकी जमीन के आसपास कच्चा मार्ग है। किसी भी खातेदार के सामने खड़ंजा नहीं है, लेकिन गाटा संख्या 111/1/20 में शामिल जमीनों में खड़ंजा दर्ज कर दिया गया। ऐसे में जमीनों के मालिकों को अधिक धनराशि का भुगतान कर दिया गया। जो कि करीब दो करोड़ रुपये है। पूरे मामले में हुई जांच में लेखपाल सीमा रानी की लापरवाही उजागर हुई। जांच के बाद लेखपाल सीमा रानी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्हें नियमित उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए तहसीलदार न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वह लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
कच्चा मार्ग, खड़ंजा और पक्के मार्ग के अलग-अलग सर्किल रेट
कलक्टर द्वारा हर क्षेत्र में कच्चे मार्ग, खड़ंजा और पक्का मार्ग होने पर अलग-अलग सर्किल रेट निर्धारित किए जाते हैं। जमीन अधिग्रहण के बाद सरकार की ओर से जमीन मालिकों को करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। ग्राम कुराली में कृषक भूमि के सर्किल रेट सामान्य भूमि के 63 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर, लिंक मार्ग/खड़ंजा मार्ग के रेट 83 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर जनपदीय मार्ग के दाम 1.04 करोड़ रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से निर्धारित हैं। ऐसे में खातेदारों को करीब 20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर का भुगतान अधिक हुआ।
यूपीसीडा द्वारा सदर तहसील के चार गांवों में जमीन की खरीद की जा रही है। कुराली गांव में लेखपाल की लापरवाही से जमीन मालिकों को अधिक धनराशि का भुगतान हुआ। मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद जमीन मालिकों से रिकवरी भी कराई गई है। कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
- विकास कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर