Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road from Daulatpur to Nanauta and Manglaur will be widened.

Saharanpur News: दौलतपुर से नानौता और मंगलौर जाने वाले मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Thu, 05 Nov 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The road from Daulatpur to Nanauta and Manglaur will be widened.
सहारनपुर। दौलतपुर, नानौता और मंगलौर के बीच से गुजरने वाले राज्य मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। 13.56 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर कुल 45137 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 11.34 करोड़ रुपये शासन जारी कर चुका है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद में देवबंद से नानौता को होते हुए मंगलौर तक जाने वाले राज्य मार्ग-167 पर यातायात का भार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। शासन ने मार्ग के 13.56 किलोमीटर हिस्से के निर्माण कार्य के लिए 11.34 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। स्वीकृत योजना के तहत मार्ग पर किलोमीटर 1.698 से 15.258 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें दो लेन के साथ पेव्ड शोल्डर का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन

परियोजना की कुल अनुमानित लागत 45.37 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उसके तुरंत बाद चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। दो दर्जन से अधिक गांव इस मार्ग से जुड़े हैं। उनको भी इसके चौड़ीकरण का लाभ होगा। साथ ही मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दौलतपुर से नानौता को होते हुए मंगलौर जाने वाले राज्य मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होना है। इसे शासन से स्वीकृति मिल गई है। साथ ही बजट भी जारी हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकर काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed